15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज गाड़ी चलाने पर देना होगा जुमार्ना, कोहरे के कारण लिया फैसला

यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक के लिए कार की स्पीड लिमिट 80 किमी प्रति घंटे अधिकतम रखनी होगी। वहीं बड़े वाहनों के लिए अधिकतम लिमिट 60 किमी प्रति घंटा तक की गई है। ये कदम कोहरे में हादसे की आशंका को देखते हुए उठाया गया है। नियम तोड़ने पर चालान किया जाएगा। यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इसको लेकर जेपी इंफ्राटेक कंपनी ने आदेश जारी कर दिया है। 



पहले छोटे वाहनों की स्पीड अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की गई है। इसी तरह बड़े वाहनों की स्पीड अधिकतक 60 किमी प्रति घंटे तक की गई है। एक्सप्रेसवे पर कई जगह बोर्ड लगाकर भी लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जाएगी। आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात से सुबह तक कोहरा रहता है इसी  वजह से इस मौसम में यहां कई हादसे हो चुके हैं।



2012 में हुई थी यमुना एक्सप्रेस की शुरुआत
यमुना एक्सप्रेस वे 165 किमी लम्बा, 6 लेन वाला मार्ग है जो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और आगरा को जोड़ता है। यह भारत का अपने तरह का सबसे बड़ा मार्ग है। इसकी शुरुआत 2012 से की गई थी। एक अनुमान के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर से रोजाना करीब 40 हजार वाहन गुजरते हैं।